महुली आदर्श रामलीला का मंचन प्रारंभ

करनाईपुर: आदर्श रामलीला कमेटी महुली का मंचन सोमवार से प्रारंभ हो गया है। सोमवार के दिन नारद मोह लीला का मंचन किया, मंगलवार को राम जन्म ताड़का वध होगा तीसरे दिन की रामलीला में सुंदर पुष्प वाटिका का मंचन किया जाएगा चौथे दिन जनक विश्वामित्र संवाद, परशुराम राम राम लक्ष्मण संवाद, राम विवाह होगा।
तत्पश्चात राम वन गमन, दशरथ मरण, निषाद द्वारा गंगा पार करना, पंचवटी, सीता का अग्नि में प्रवेश, सीता रावण संवाद, मरिच वध, सीता हरण, सूप नखा, सबरी प्रेम नवधा भक्ति प्रदान करना, हनुमान-राम-सुग्रीव मिलन बालि वध का वध , सुग्रीव का राज्याभिषेक अंगद को युवराज घोषित करना, लंका दहन, हनुमान रावण संवाद, अशोक वाटिका में हनुमान सीता संवाद, सीता रावण संवाद अक्षय कुमार वध समुद्र पुल का निर्माण, अंगद रावण संवाद मेघनाथ वध कुंभकरण वध रावण वध आदि का मंचन महुली आदर्श रामलीला कमेटी की मंच पर होगा। तत्पश्चात मेला होगा। यह जानकारी महुली राम लीला वर्तमान अध्यक्ष श्री लालता प्रसाद दुबे एवं कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने दी इस मौके पर अवधेश बहादुर सिंह, अशोक मौर्य, चरणजीत पटेल, पंचू पटेल, किशन मौर्या, बद्री प्रसाद यादव आदि सदस्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय सेना रैली अक्टूबर माह में सुनिश्चित

डॉ बी आर अंबेडकर