उत्तर प्रदेश के 3 शहरों में सीबीआई की छापेमारी
गोरखपुर: विधायक विनय शंकर तिवारी हिस्ट्रीशीटर हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं जो वर्तमान में बसपा विधायक हैं आज इनकी कंपनियों पर सीबीआई का छापा पड़ा।
उत्तर प्रदेश में कई जिलों में सीबीआई ने दबिश दी जो हरिशकर तिवारी के बेटे बसपा विधायक विनय तिवारी से संबंधित कंपनी पर दबिश दी गई। एक साथ कई कंपनियों पर रेड की गई है। जिसमें नोएडा, लखनऊ और गोरखपुर में छापेमारी की गई। गंगोत्री उद्यमों सहित तीन कंपनियों पर एक साथ छापा मारा गया। छापेमारी का उद्देश्य बैंक लोन है। फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन लेने का आरोप है। जो 1500 करोड़ रुपए का है। कहाँ जा रहा है कि नियमों को ताक पर रखकर अन्यत्र निवेश किया गया। इस मामले में सीबीआई ने बसपा विधायक विनय तिवारी और उनकी पत्नी रीता तिवारी पर एफआई आर दर्ज की है।
Comments
Post a Comment