शारदीय नवरात्र के सातवें दिन बेला देवी धाम में उमड़े श्रद्धालु

 प्रतापगढ़: शारदीय नवरात्र के सातवें दिन बेला देवी धाम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार की भोर से ही बेल्हा देवी धाम पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिला। मंदिर प्रशासन भीड़ को देखते हुए मंदिर के दोनों गेट आगे और पीछे का गेट खोलना पड़ा। मंदिर जाने के दो रास्ते होने से श्रद्धालुओं को पूजन दर्शन करने हेतु राहत मिली।

बेल्हा देवी धाम पर सोमवार और शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ हमेशा एकत्र होती है। अपनी मन्नत के अनुसार यहां पर मुंडन आदि कार्यक्रम संपन्न किया जाता है। नवरात्र में होने वाली भीड़ की वजह से शुक्रवार को सबसे अधिक श्रद्धालुओं की आने जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। शारदीय नवरात्र में बेल्हा धाम में पहली बार श्रद्धालुओं ने कड़ाही चढ़ाई और मुंडन भी कराया गया। मंदिर प्रशासन इसके लिए प्रतिबंध पहले से ही कर रखा था बेला देवी धाम पर दर्शन करने वाली सभी महिलाओं ने बाहर निकलने के बाद गाय का भी पूजन कर उन्हें प्रसाद खिलाया। मंदिर में भीड़ अधिक होने की वजह से महिलाएं मंदिर तक नहीं पहुंच सकी। उन्हें दूर से ही माता के चरणों में सिर झुका कर अपना माथा टेका और सुख समृद्धि की कामना की धाम में भीड़ अधिक होने की वजह से शुक्रवार को धाम जाने वाले सभी रास्ते में वाहनों को रोक दिया गया। जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं की दिनभर पूजन किया दर्शन किया। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए दिनभर पड़ी मशक्कत करना पड़ा। यह काम देर रात तक चलता रहा।

Comments

Popular posts from this blog

महुली आदर्श रामलीला का मंचन प्रारंभ

भारतीय सेना रैली अक्टूबर माह में सुनिश्चित

डॉ बी आर अंबेडकर