प्रेस नोट——

सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए *गोविन्द नगर विधानसभा के विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने,पुनःप्रातः काल, नौराय्या खेड़ा बस्ती में सड़क और नाली हेतु निर्माण कार्य का शिलान्यास किया* 

उक्त छेत्र में,विधायक ने,पूर्ण रूप से कच्ची सड़क का पहली बार,12 लाख रुपए से,सड़क निर्माण हेतु शिलान्यास किया।

उक्त अवसर पर उपस्थित जनता और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए,विधायक ने कहा कि,चूँकि जनता ने भारी संख्या में, केवल वोट नहीं दिया है बल्कि यह आशीर्वाद दिया है।और मैंने केवल चुनाव नहीं जीता है बल्कि जनता का भरोसा जीता है।अतः हमारा नैतिक कर्तव्य है कि,जनता के सुख-दुख और विकास को लेकर सतत प्रयास करते रहना होगा।और उसे परिणाम तक पहुंचाना होगा।

विधायक जी ने कहा कि,जनता एवं कार्यकर्ताओ के सहयोग से, गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र को,एक आदर्श विधानसभा  बनाने  का प्रयास करूँगा। इसमें ईश्वर कितनी सफलता देगा, यह तो समय ही बताएगा।कॅरोना संकट के कारण से,विकास कार्यों में,संकट आया था।उससे भी उभरकर,शेष कार्यों को भी, कराने का,संकल्प लिया है। जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम में, प्रमुख रूप से,सुरेन्द्र मैथानी,नगर पार्षद श्री दीपक सिंह जी एवं पूर्व जिला मंत्री अभिनव दीक्षित तथा सत्यप्रकाश गुप्ता,अमित सेंगर सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने विधायक जी को फूल माला पहनाकर,उनका स्वागत किया एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

-विपिन दुब,कार्यालय प्रभारी

—22.02.2020

Comments

Popular posts from this blog

महुली आदर्श रामलीला का मंचन प्रारंभ

भारतीय सेना रैली अक्टूबर माह में सुनिश्चित

डॉ बी आर अंबेडकर